2 मर्डर के बाद 3 और हत्यारों की थी तैयारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको किलर 'धनियां'; कई चौंकाने वाले हुए खुलासे

Madhya Pradesh Crime: खंडवा के मोरटक्का में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्त में लिया है। पूछताछ में साइको किलर ने दो हत्याओं को अंजाम देने की बात कबूली, जबकि वह तीन और हत्याओं की योजना बना रहा था। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।

Madhya Pradesh Crime: खंडवा के मोरटक्का में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्त में लिया है। ये साइको किलर खरगौन का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साइको किलर धनिया उर्फ धमेंद्र पर दो हत्या के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। आरोपी की लिस्ट में चार से पांच नाम और थे, जिसकी हत्या की आरोपी ने तैयारी कर रखी थी।

Psycho Killer

खंडवा पुलिस ने साइको किलर को किया गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी क्राइम सीरियल देखने का शौकीन है, इसी से आइडिया लेकर ये वारदात को अंजाम देता था। दरअसल, 26 जून 2025 को मोरटक्का क्षेत्र में एक लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस ने पहले इसे नर्मदा में डूबने का मामला समझा, लेकिन पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने करीब ढाई महीने पुराने मामले की जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

End of Feed