Prayagraj Crime: फिल्मी अंदाज में पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, शव को लगाया ठिकाने; पुलिस कर रही मामले की जांच

Prayagraj Crime: फिल्मी अंदाज में पति ने पत्नी के आशिक की हत्या कर दी। शव को स्कूटी से प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में फेंककर आरोपी पति फरार हो गया। शव प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्र से हुआ बरामद हुआ है।

Prayagraj Crime: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में एक पति ने अपनी पत्नी के आशिक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, युवक का शव प्रयागराज के थाना नवाबगंज क्षेत्र से बरामद किया गया है। पति ने मुंबई से आकर अपनी पत्नी के साथ प्रेमी को देख गला दबाकर मार डाला। बाद में, शव को बोरे में भरकर प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद वापस मुंबई चला गया।

Crime

पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या

जानें क्या है पूरा मामला

प्रयागराज के करारी कोतवाली क्षेत्र के अड़हरा गांव का एक युवक दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में युवक के गायब होने की शिकायत की। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की भोर करीब चार बजे पुलिस ने गायब युवक का बोरे में भरा शव प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे से बरामद कर लिया। मृतक के मोबाइल नंबर की डीटेल्स से पुलिस ने युवक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो सारे राज खुल गए।

End of Feed