Parliament Security Breach: 'मास्टरमाइंड' ललित झा के सोशल मीडिया पोस्ट देख पुलिस हैरान! लिखे हैं एक से एक भड़काऊ पोस्ट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 16, 2023, 05:07 PM IST

Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि ललित ने 13 दिसंबर, बुधवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन से कुछ हफ्ते पहले 26 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर "भारत को एक बम की जरूरत है" पोस्ट डाला था।

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार आरोपी ललित झा के सोशल मीडिया पर भी दिल्ली पुलिस कड़ी नजर रही है। ललित झा के सोशल मीडिया पोस्ट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि ललित के कुछ पोस्ट, जिनमें से एक में कहा गया है, "भारत को बम की जरूरत है", जांच के दायरे में हैं।

End of Feed