कुख्यात गैंगस्टर रवि काणा और गर्लफ्रेंड काजल झा थाईलैंड से गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 24, 2024, 06:13 AM IST

1 जनवरी, 2024 से एक महिला द्वारा रवि काणा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रवि काणा के विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ से बाहर रहा।

Ravi Kana Arrested: नोएडा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भगोड़े कुख्यात अपराधी रवि नागर उर्फ रवि काणा को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि थाईलैंड के अधिकारियों ने नागर के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस रवि काणा और काजल झा को भारत लाने की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

Ravi Kana

रवि काणा गिरफ्तार

लंबे समय से थे फरार

रवि काणा और काजल झा काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। नोएडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वे थाईलैंड भाग गए हैं। तब से नोएडा पुलिस लगातार अपने थाई समकक्षों के संपर्क में थी। गैंगस्टर रवि काणा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग रेप का मामला दर्ज है।

End of Feed