अमेरिका से लौटे 62 वर्षीय वकील को 21 दिन तक रखा 'डिजिटल अरेस्ट', ठगों ने हड़पे 3.80 करोड़ रुपये

पीड़ित को मनोवैज्ञानिक रूप से तोड़ने के लिए साइबर अपराधियों ने उन्हें लगातार 21 दिनों तक आभासी हिरासत यानी 'डिजिटल अरेस्ट' की स्थिति में रखा। इस दौरान चौबीसों घंटे वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए उनकी हर हरकत पर निगरानी रखी जाती थी

Digital Arrest: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के नोएडा से साइबर अपराधियों की एक बेहद शातिर और हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। यहां अमेरिका से भारत लौटे 62 साल के एक वरिष्ठ वकील को ठगों ने लगभग तीन सप्ताह तक मानसिक दबाव में रखते हुए 'डिजिटल अरेस्ट' का शिकार बनाया। खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिरारी बताने वाले बदमाशों ने गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर उनसे कुल 3 करोड़ 80 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम ऐंठ ली।

Digital arrest

बुजुर्ग वकील को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी (AI Image)

पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर दिखाया खौफ

ठगी के इस खेल को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के आला अधिकारियों का मुखौटा ओढ़ा। पीड़ित वकील के पास वीडियो और ऑडियो कॉल के माध्यम से संपर्क साधा गया और उन्हें गंभीर कानूनी परिणामों की चेतावनी दी गई। बदमाशों ने झूठा दावा किया कि उनके नाम पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के अलावा हालिया पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े होने के पुख्ता सुराग मिले हैं। गिरफ्तारी और जेल जाने के आसन्न खतरे ने बुजुर्ग पेशेवर को मानसिक रूप से पूरी तरह झकझोर दिया, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने उन्हें अपने शिकंजे में कस लिया।

End of Feed