Ujjain Latest News: मध्य प्रदेश (म.प्र) के उज्जैन में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को इतने वीभत्स तरीके से अंजाम दिया गया कि उसके प्रावेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। घटना के चलते लड़की को न सिर्फ अधिक ब्लीडिंग हुई, बल्कि फिलहाल वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। आरोप है कि दरिंदगी के बाद हैवानों ने पीड़िता को बदहवास स्थिति में छोड़ दिया था। मदद के लिए वह गली-गली करीब आठ किमी तक घूमती रही, मगर लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी उसकी मदद न की।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
हैरान कर देने वाली यह पूरी घटना तब सामने आई, जब मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। क्लिप से खुलासा हुआ कि पीड़िता कॉलोनी में अर्धनग्न घूमती नजर आई थी। घूमते-घूमते वह कुछ देर बाद आश्रम के बाहर बेहोश हो गई थी।
12 साल की पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश (यूपी) की रहने वाली है। उसकी भाषा-बोली के आधार पर आसार जताए गए कि वह प्रयागराज (पहले इलाहाबाद) की हो सकती है। ऐसा कहा गया कि वारदात के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया या फिर किसी और चीज से क्षति पहुंचाई गई। वारदात के बाद खून से लथपथ और अर्धनग्न अवस्था में वह मदद के लिए लगभग घंटे घूमती रही।
ऐसी संभावना जताई गई है कि वह यूपी की प्रयागराज की हो सकती है। अपनी बोली से वह वहीं की लग रही है। फिलहाल वह सदमे में बताई जा रही है। यह भी आशंका जताई गई कि उसकी मां के साथ कुछ गलत हुआ है। वैसे, घटना के बाद के एक वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उसका संज्ञान लिया है। एसपी सिटी (उज्जैन) ने इस सिलसिले में जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की है।
बलात्कार का यह ताजा मामला साल 2012 के दिल्ली गैंगरेप की याद दिलाता है, जिसमें चलती बस में पीड़िता के साथ गैंगरेप हुआ और उसके प्राइवेट पार्ट तक को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया था।
