श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा, फरीदाबाद में एक सूटकेस में बरामद हुए शव के टुकड़े, हरियाणा और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 25, 2022, 05:20 PM IST

Shraddha murder case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब हरियाणा के फरीदाबाद में जंगल में एक सूटकेस में शव के टुकड़े बरामद हुए हैं। हरियाणा पुलिस को संदेह है कि शव के टुकड़े श्रद्धा वालकर के हो सकते हैं। हरियाणा और दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है।

Shraddha murder case: हरियाणा के फरीदाबाद में जंगल इलाके में गुरुवार दोपहर एक सूटकेस से बरामद शव मुंबई की 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर का होने का संदेह है। जिसे दिल्ली में उसके लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) ने मार डाला था। फरीदाबाद पुलिस ने सूरजकुंड के जंगल इलाके में मिले बॉडी पार्ट्स के साथ सूटकेस की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है।

Shraddha Murder Mystery

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा

प्लास्टिक की थैली और एक बोरी में मिले शव के टुकड़े

पुलिस के मुताबिक, शव को प्लास्टिक की थैली और एक बोरी में लपेटा गया था और सूटकेस के पास से कपड़े और एक बेल्ट भी बरामद किया गया। फरीदाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा मालूम होता है कि एक व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान से बचने के लिए बॉडी का एक हिस्सा यहां फेंक दिया गया।

End of Feed