Mumbai Rape: स्कूल वॉचमैन ने 4 साल की स्टूडेंट से किया रेप, मुंबई के कांदिवली की घटना, पुलिस ने दबोचा

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 03:51 PM IST

Mumbai Student Rape News: एक स्कूल के वॉचमैन ने एक 4 साल की स्टूडेंट के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, मामला मुंबई के कांदिवली का है।

Mumbai Student Rape: मुंबई से एक बच्ची संग रेप की घटना सामने आई है यहां के एक स्कूल में वॉचमैन ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची (victim girl) की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांदिवली अशोक नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची रोजाना की तरह अपने पिता के साथ स्कूल गई थी, लेकिन 2 फरवरी, शुक्रवार को जब वह घर लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा।

Minor Rape

प्रतीकात्मक फोटो

समता पुलिस ने कांदिवली पूर्व के अशोक नगर में एक स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार के आरोप में स्कूल में काम करने वाले एक वॉचमैन को गिरफ्तार किया है। उसकी मां ने समता नगर पुलिस स्टेशन में POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed