मसाज सर्विस की थी तलाश, मिल गई पत्नी और बहन की फोटो; फिर एक फोन कॉल और...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 03:56 PM IST

Mumbai: मुंबई में जब एक शख्स ऑनलाइन मसाज की सर्विस खोज रहा था, तभी एक गंदी वेबसाइट पर उसकी पत्नी और बहन की फोटो दिख गई। पहले तो उसे समझ में नहीं आया कि ये क्या है, फिर उसने ऐसी चाल चली कि सारी कहानी सबके सामने खुलकर आ गई।

मुंबई (Mumbai) में एक शख्स को जब अपनी पत्नी की फोटो एस्कॉर्ट वेबसाइट पर दिखी तो वो समझ नहीं पाया कि क्या करें, पहले तो गुस्सा हुआ, लेकिन फिर जब उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की तो सारा खेल समझ में आ गया। इस मामले में शख्स के दिमाग की भी तारीफ करनी पड़ेगी कि उसने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि आरोपी पुलिस के पास पहुंच गया।

mumbai massage online

ऑनलाइन मसाज की तलाश में बीबी और बहन की मिल गई फोटो (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

मसाज की तलाश में मिली पत्नी की फोटो

दरअसल शख्स ऑनलाइन मसाज सर्विस की तलाश कर रहा था। तभी उसकी नजर एक वेबसाइट पर पड़ी, जहां उसकी ही पत्नी और बहन की फोटो लगी हुई थी। एस्कॉर्ट सर्विस उस सेवा को कहा जाता है, जहां पैसे के बदले लड़कियां मिलती हैं। पत्नी और बहन की फोटो देखकर शख्स पहले तो गुस्से में भर गया, फिर वो सीधा घर गया और पूछताछ करने लगा।

End of Feed