मोहाली शर्मसार, ऑटो में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 02:24 PM IST

मोहाली में एक ऑटो में दो लोगों ने युवती से रेप की कोशिश की। इस संबंध में पुलिसिया कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑटो में युवती से दुष्कर्म का प्रयास
  • ऑटो से कूदकर जान बचाई
  • दोनों आरोपी गिरफ्तार

ऑटो में सवार होकर मोहाली से कुराली जा रही एक युवती से ऑटो चालक व उसके साथी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की ऑटो से कूद गई और खुद को बचाने में कामयाब रही। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और 12 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके खिलाफ सदर खरड़ थाने में 376, 354ए, 354, 342, 324, 323, 511, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

rape

मोहाली में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

दोनों आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी मोहाली रूपिंदर दीप सोनी ने बताया कि 13, 14 दिसंबर की रात फेज-6 मोहाली की ट्रैफिक लाइट से एक लड़की ऑटो में सवार होकर जा रही थी।ऑटो की पिछली सीट पर चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति बैठा था। जैसे ही ऑटो थोड़ा आगे बढ़ा, पीछे बैठे व्यक्ति ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, उसे पीटा और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश भी की।लेकिन जैसे ही ऑटो खरड़-कुराली मार्ग स्थित रियात बाहरा अस्पताल के पास पहुंचा लड़की ऑटो से कूद गई। पूरी घटना की शिकायत पीड़ित लड़की ने अपने परिवार सहित पुलिस को दी है।

End of Feed