कोच्चि में एक चलती कार में मॉडल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के साथ जिस तरह से हैवानियत की गई है, वो काफी डराने वाली है।
कोच्चि में मॉडल के साथ गैंगरेप
भरोसा करना पड़ा भारी
लड़की एक पार्टी में गई थी, जहां उसने शराब पी। उसे शराब के नशे में देख आरोपियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वो उसे सुरक्षित घर पहुंचा देगा। आरोपी जान पहचान वाले ही थे, इसलिए लड़की आसानी से मान गई। लड़की को आरोपी अपनी कार में बैठाए और फिर उसे लेकर चले गए। रास्ते में आरोपियों ने लड़की के साथ पहले छेड़खानी शुरू की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
चिखती-चिल्लाती रही लड़की
लड़की ने अपने साथ हो रहे गलत का विरोध किया और कार में चिल्लाती भी रही, लेकिन उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। चलती कार में ही आरोपी उसके साथ रेप करते रहे। गैंगरेप के बाद लड़की को उन्होंने कार से फेंका और फिर चलते बने। जिसके बाद किसी तरह से लड़की की रूममेट के पास इसकी जानकारी पहुंची और उसने एक निजी अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।
चल रहा इलाज
पीड़िता का कलामसेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 पुरुष और 1 महिला है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला पीड़िता की ही दोस्त है, जिसने अन्य आरोपियों की मदद की थी। इसी महिला ने आरोपियों से लड़की की जान पहचान करवाई थी।
