Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लोगी लगी। बदमाश के पास से बाइक, कारतूस एवं हथियार बरामद हुए हैं। बताया गया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम नासिर है। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब कार्रवाई में नासिर घायल हुआ। उसके ऊपर अपराध के करीब 18 मामले दर्ज हैं।
नोएडा में मुठभेड़
बिसरख पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने की चार चेन, हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि आज सुबह थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी डी मार्ट के पास बाइक से दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे।
पीछा करने पर बदमाशों ने गोलीबारी शुरू की
सुनीति ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका जिसके बाद बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को पैरों पर गोली लगी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान राहुल उर्फ बंटी तथा शहबाज उर्फ पोली के तौर पर हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
