Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला से रोडरेज की घटना सामने आई है। जहां एक गाड़ी में सवार कुछ युवक ने डॉक्टर की गाड़ी को ओवरटेक किया तो विवाद बढ़ गया। बीच सड़क पर बहस हुई, डॉक्टर गाड़ी के आगे खड़ा था और कार सवार ने गाड़ी चला दी। अपनी कार के बोनट पर उस व्यक्ति को 50 मीटर तक घसीटते रहे। कार जब डिवाइडर से टकराई तो शख्स वहीं गिर गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कार के बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा
पंचकूला में रोड रेज की एक घटना में एक डॉक्टर को कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटा गया। रोडरेज की घटना का वीडियो वायरल हो गया है। एमडीसी निवासी डॉ. गगन अपने बेटे को ट्यूशन से घर वापस ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताई घटना से जुड़ी सारी बात
जांच अधिकारी रवि दत्त ने बताया कि 'पंचकूला के सेक्टर 8 के ट्रैफिक जंक्शन पर एक कार ने डॉ. गगन की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डॉक्टर कार रोकना चाहते थे। जब वह उनसे बातचीत करने गए, कार में सवार लोगों ने उसे बोनट पर उठाकर करीब 50 मीटर तक घसीटा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।'
कार मालिक के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
बदमाश मौके से भाग गए और डॉ. गगन को तुरंत सेक्टर 6 अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया और बाद में छुट्टी दे दी गई। वायरल वीडियो और वहां लगे सीसीटीवी के मामले में डॉ. गगन की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
