गुजरात-राजस्थान में बड़ी छापेमारी: 230 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन जब्त, 13 लोग गिरफ्तार

Big raid in Gujarat-Rajasthan: एटीएस ने 22.028 किलोग्राम (ठोस) मेफेड्रोन और 124 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन बरामद की जिसकी कुल कीमत 230 करोड़ रुपये है। इस संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बतायाक कि एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अहमदाबाद निवासी मनोहरलाल एनानी और राजस्थान के कुलदीपसिंह राजपुरोहित ने मेफेड्रोन बनाने वाली इकाइयां स्थापित की हैं।

Big raid in Gujarat-Rajasthan: गुजरात और राजस्थान में नशीले पदार्थ बनाने वाली चार इकाइयों पर छापेमारी के दौरान 230 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त की गई है और इस संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बतायाक कि एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि अहमदाबाद निवासी मनोहरलाल एनानी और राजस्थान के कुलदीपसिंह राजपुरोहित ने मेफेड्रोन बनाने वाली इकाइयां स्थापित की हैं, जिसके बाद गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को छापेमारी की।

Police raid

गुजरात-राजस्थान में छापेमारी में ड्रग्स जब्त

एटीएस की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि एनानी और राजपुरोहित के साथ-साथ उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसके बाद राजस्थान के सिरोही और जोधपुर में स्थित इकाइयों और गुजरात में गांधीनगर के पिपलाज गांव और अमरेली जिले के भक्तिनगर औद्योगिक क्षेत्र में छापे मारे गए।

End of Feed