Mathura Crime: मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 चचेरी बहनों का रेप किया है। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चचेरी बहनें अपनी मां और चाची के साथ भूत उतरवाने के लिए दिल्ली से मथुरा आईं थीं। जानकारी के अनुसार, चचेरी बहनों के साथ उनके साथ उनकी मां और चाची भी थीं। मामला भूतों से जुड़ा हुआ था। ऐसे में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आईं और उसने अलग कमरे में पूजा कराने के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा तांत्रिक ने पीड़ित लड़कियों को धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तांत्रिक को किया गिरफ्तार।
परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
तांत्रिक पर आरोप है कि उसने लड़कियों को धमकाया कि अगर ये बात उन्होंने परिजनों को बताई तो वह उन लड़कियों को उनके परिजनों के साथ ही तंत्र विद्या से मार देगा। रेप पीड़िताओं ने दिल्ली पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, तब दोनों बहनों के परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने थाने में आरोपी तांत्रिक नंदलाल निवासी गोवर्धन नियर बस स्टैंड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी ।
मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप सैनी मोहल्ला का है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
