एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में मर्डर, प्रेमिका के सामने भाईयों ने मारी गोली; नोएडा की IV काउंटी सोसायटी में हत्या

यूपी के नोएडा में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, साहिल सिंघल पूर्व से विवाहित था और पिछले लगभग चार वर्षों से उसका एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध था। बुधवार को वही महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसायटी पहुंची थी।

नोएडा : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसायटी में होली के दिन बुधवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय साहिल सिंघल के रूप में हुई है। साहिल का एक महिला से विवाहेतर संबंध था, जिसके कारण यह वारदात हुई। घटना से पॉश सोसायटी में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

IV County Society Murder Case

नोएडा में हत्या (फोटो-Istock)

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आईवी काउंटी सोसायटी में व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सेक्‍टर-75 स्थित आईवी काउंटी के निवासी साहिल सिंघल को गोली लगी है। गंभीर हालत में उनके पिता तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed