बेटे से समलैंगिक संबंध, मां थी विलेन; युवक ने उठाया चाकू और कर दिया....

यूपी के नोएडा में बेटे के समलैंगिक संबंध का विरोध करने पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वास्तविकता का पता कर रही है।

नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित सर्फाबाद गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मौ. शफीक उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Noida homosexual relationship Murder

नोएडा में महिला का हत्यारा गिरफ्तार

पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे इस घटना को और भी जटिल बनाती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के बेटे के बीच समलैंगिक संबंध थे। मृतका को यह संबंध स्वीकार नहीं था और वह इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी मृतका से नाराज रहता था और दोनों के बीच पहले भी इस मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ था।

End of Feed