'तुम आंखें बद करो'...और सपना हमेशा के लिए सो गई! पति ने प्रेगनेंट पत्नी को यूं चाकू से गोद डाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल, हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ : गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित अमहेड़ा गांव में शनिवार को एक शख्स ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की चाकू गोदकर से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी शव के पास बैठा मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Meerut Pregnant Wife Murder Case

मेरठ में महिला की हत्या

दरअसल, मामला मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव का है। जहां गांव की रहने वाली एक महिला सरिता की बहन सपना (25) आई हुई थी। सपना की शादी 8 महीने पहले रविशंकर के साथ हुई थी। सपना के माता-पिता की 18 साल पहले मौत हो गई थी, वह अपनी बड़ी बहन सरिता और जीजा मुन्ना के साथ ही रहती थी। रविशंकर से सपना की शादी भी जीजा ने ही कराई थी। रवि शंकर मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के कीन्हनगर का रहने वाला है और उसकी एक जनरल स्टोर की दुकान है। बताया जा रहा है कि सुबह 9 बजे रविशंकर अपनी पत्नी सपना से मिलने के लिए पहुंचा, उस समय घर में कोई नहीं था। सपना की बहन सरिता भी मोहल्ले में गई थी और उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। इसके बाद रविशंकर सीधे फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी के पास पहुंचा।

End of Feed