Bengaluru News : मॉल के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़, आरोपी ने वीडियो बनाया फिर टच कर...

महिलाओं ने कहा कि "जब हम मॉल से बाहर आ रहे थे, तो वह (आरोपी) लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। आरोप लगाया कि उसने हमारा वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

बेंगलुरु : शहर स्थित एक मॉल के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति को कथित तौर पर महिलाओं की बिना सहमति के उनका वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। यह घटना हेब्बल स्थित मॉल ऑफ एशिया के बाहर हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आसपास खड़े लोग महिलाओं के सपोर्ट में आए और आरोपी को पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो पर दो महिलाओं ने बताया कि जब पता चला कि वह उनका वीडियो बना रहा है तो उन्होंने उस व्यक्ति का विरोध किया। इस पर उन्होंने विरोध जताया, जिसके बाद उसने कथित तौर पर महिलाओं को धक्का दिया और भागने की कोशिश करने से पहले उनके साथ छेड़छाड़ की।

Bengaluru Molestation Case

बेंगलुरु मॉल के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़ (फोटो-टाइम्स नाउ)

मॉल के बाहर छेड़छाड़

हमारी सहयोगी टाइम्स नाउ के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिलाओं ने कहा कि "जब हम मॉल से बाहर आ रहे थे, तो वह (आरोपी) लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। आरोप लगाया कि उसने हमारा वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हमने उससे पूछा कि वह क्या रिकॉर्ड कर रहा है। फिर उसने हमारे साथ छेड़छाड़ की और हमें छुकर भाग गया। इसके बाद हम लोगों ने शोर किया तो मॉल के बाहर ऑटो चालकों और अन्य नागरिकों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। आखिरकार उसे उसके मोबाइल फोन के साथ कोडिगेहल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

End of Feed