Disha Patani: दिशा पाटनी के बरेली आवास पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले मामले में हरियाणा के सोनीपत एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी में दोनों शूटरों को मार गिराया है। मृतक शूटर रविंद्र रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दोनों शूटरों को मार गिराया गया।यह संयुक्त ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया।

Disha Patani: दिशा पाटनी के बरेली आवास पर गोलियां चलाने वाले दोनों शूटर गाजियाबाद एनकाउंटर में ढेर

दोनों गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं ऐसा कहा जा रहा है। सोनीपत एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल के सीने में गोली लगी। पुलिस ने दो अत्याधुनिक पिस्टल और भारी मात्रा में 9 एमएम कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया और दो आरोपियों के शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया गया है। कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने कहा कि गिरोह के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पूरे गिरोह पर कार्रवाई की जा सके।

End of Feed