दरिंदगी के 12 घंटे...नाबालिग से पूरी रात बलात्कार करते रहे 8 लोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2022, 05:57 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर में एक मासूम के साथ करीब 12 घंटे तक बलात्कार किया गया है। इस दौरान आठ लोगों ने कभी एक सुने घर में उसे हवस का शिकार बनाया तो कभी समुद्र किनारे ले जाकर उसकी इज्जत लूट ली। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के पालघर में गैंगरेप का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस जानकर आप गुस्से से भर उठेंगे। एक मासूम के साथ आठ लोगों ने पूरी रात रेप की वारदात को अंजाम दिया है। एक के बाद एक हैवान मासूम की इज्जत लूटते रहे और बच्ची उनसे रहम की भीख मांगती रही।

maharashtra rape

महाराष्ट्र में नाबालिग के साथ 12 घंटे तक बलात्कार करते रहे आरोपी

पहले घर में लुटी इज्जत

घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है। शुक्रवार शाम को नाबालिग लड़की को उठाया गया था। उसके बाद आरोपी उसे एक सूने बंगले में ले गए। जहां बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान बच्ची उनसे कहती रही कि उसे वो लोग छोड़ दें, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी।

End of Feed