Maharashtra: पति बना कातिल! पत्नी पर हुआ शक तो गला घोंटा और शव को दफनाया, अब पुलिस ने दबोचा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 06:01 PM IST

Maharashtra Crime News: पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक पति कातिल बन गया। वारदात महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है। जहां एक पति ने शक के बिनाह पर पत्नी की की हत्या कर शव को दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद कर लिया गया है।

Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर उसके शव को एक जर्जर मकान में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद कर लिया गया है।

Crime News

सांकेतिक तस्वीर। (साभार: Freepik)

पांच मार्च से पत्नी के लापता होने की शिकायत

गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा, 'पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।' पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर उसका शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था।

End of Feed