बहन को आया था पहला पीरियड, भाई को हुई शंका, पत्नी के उकसाने पर पीट-पीट कर मार डाला

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 9, 2023, 10:10 PM IST

आरोपी भाई सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बहन उसी के साथ रहती थी। दोनों के अलावा भाई की बीवी भी साथ में रहती थी। कहा जा रहा है कि जब लड़की को पहली बार पीरियड आया तो वो घबरा गई, इसी बीच भाई ने खून से सने कपड़े देख लिए, उसने बहन से पूछा तो वो सही से कुछ बोल नहीं पाई।

महाराष्ट्र में एक भाई ने अपनी ही 12 साल की बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जानते हैं क्यों, उसे लगा कि उसकी 12 साल की बहन चरित्र हीन है। किसी के साथ संबंध बनाकर आई है, जबकि सच्चाई ये थी कि उसकी 12 साल की बहन को पहली बार पीरियड आया था।

maharashtra sister murder

महाराष्ट्र में भाई ने ही 12 साल की बहन को पीट-पीट कर मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो)

पिटाई से मौत

अज्ञानता और बीवी के बहकावे में आकर शख्स ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे अब उसे जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार शख्स मासूम को लगातार प्रताड़ित कर रहा था, उसे पीट रहा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र के उल्हासनगर की है।

End of Feed