मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई की दिन दहाड़े हत्या, लखनऊ जेलर हत्याकांड से जुड़ा था नाम

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ ​​बॉबी की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना के समय बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी आ रहा था त‍भी अयोध्या राजमार्ग पर असैनी मोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रोककर नजदीक से गोली मार दी। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

shooter Shoaib Kidwai Murder

मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब किदवई की हत्या (फोटो-PTI)

चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड से जुड़ा था बॉबी का नाम

पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस के निवासी बॉबी के खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बॉबी का नाम चर्चित लखनऊ जेलर हत्याकांड में सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह इस मामले में आरोपी था और लंबे समय से कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ था।

End of Feed