MP Crime News: मध्य प्रदेश में एक महिला के साथ दो फर्जी पुलिसवालों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। महिला एक स्टेशन पर अपने पति के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी, जहां उसके साथ यह घटना घटी।
मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो)
ये भी पढ़ें- ऐसे नशेड़ियों से भगवान बचाए! ड्रग्स के लिए अपने ही बच्चों को दिया बेच, बेटा 60 हजार में तो बेटी 14 हजार में
अशोक नगर की घटना
मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में दो लोगों ने फर्जी पुलिसकर्मी बन एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ इंतजार कर रही एक महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुंगावली रेलवे स्टेशन पर हुई। उनके मुताबिक, दंपति की राजस्थान के जयपुर के लिए ट्रेन छूट गई थी जिसके बाद 30 वर्षीय महिला अपने पति के साथ स्टेशन पर इंतजार कर रही थी।
क्या बोली पुलिस
अशोक नगर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी जे. एल. अहिरवार ने कहा कि दंपति की ट्रेन छूट गई थी क्योंकि महिला का पति शराब पीने का आदी है और शराब की तलाश में स्टेशन से बाहर चला गया था। उन्होंने कहा कि दंपति के पास दो लोग सादे कपड़ों में आए और खुद को पुलिसवाला बताकर उनके टिकट के बारे में पूछताछ करने लगे।
पति के साथ मारपीट
अधिकारी ने बताया कि दंपति ने पहचान पत्र मांगा तो एक आरोपी महिला के पति के साथ बहस करने लगा और उसे थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी पति को अलग ले गया जबकि दूसरा आरोपी महिला को पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरे आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
