Gwalior: प्यार में पागल बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां को चाकुओं से गोदा; फिर गला दबाकर की हत्या

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 2, 2023, 02:21 PM IST

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 17 वर्षीय एक लड़की ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर अपनी मां पर चाकुओं से वार किया और उसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। यह कलुयगी औलाद और उसका प्रेमी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी औलाद (बेटी), जो प्यार में अंधी हो चुकी थी, उसने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। 17 साल की युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर पर मां पर चाकुओं से कई वार किए और फिर गला दबाकर जन्म देने वाली मां को मौत के घाट उतार दिया। जिसको भी यह खबर पता चली वो सन्न रह गया। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को रविवार को इस घटना के बारे में पता चला जिसके बाद लड़की को हिरासत में ले लिया गया और उसके 25 वर्षीय मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार युवक को दो माह पहले भी गिरफ्तार किया गया था,जब लड़की उसके साथ घर से फरार हो गई थी। बाद में युवक को जमानत मिल गई थी। जिस महिला की हत्या की गई वह 38 साल की है और भिंड जिले की रहने वाली है तथा फिलहाल हजीरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत गदियापुर इलाके में आरोपी बेटी के साथ रह रही थी।

End of Feed