लॉरेंस बिश्नोई की हिस्ट लिस्ट में सलमान खान के अलावा ये 9 नाम, NIA की पूछताछ में गैंगस्टर ने किया खुलासा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 23, 2023, 01:38 PM IST

Lawrence Bishnoi hit list: रिपोर्टों के मुताबिक बिश्नोई ने अपनी आपराधिक गतिविधियों एवं उन हत्याओं के बारे में जिन्हें उसके इशारे पर अंजाम दिया गया, उनके बारे में एनआईए को विस्तार से बताया है। गैंगस्टर ने बताया है कि जब उसे भरतपुर, फरीदकोट एवं अन्य जेलों में रखा गया तो उस दौरान उसने राजस्थान के कारोबारियों से बड़ी संख्या में फिरौती की रकम वसूली।

Lawrence Bishnoi hit list: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में अभिनेता सलमान खान के अलावा कई अन्य लोग भी हैं। बिश्नोई से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुछ समय पहले पूछताछ की है। इस पूछताछ में जेल में बंद लॉरेंस ने खुलासा किया कि सलमान के अलावा उसकी हिट लिस्ट में नौ और लोग भी हैं। इस लिस्ट में अभिनेता का नाम सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में मृत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का भी नाम है। साथ ही उसने बताया कि कारोबारियों से मिली फिरौती की रकम से वह अपने गिरोह को चलाता है।

lowerence Bisnoi

जेल में बंद है लॉरेंस बिश्नोई।

कारोबारियों से वसूली फिरौती की रकम

रिपोर्टों के मुताबिक बिश्नोई ने अपनी आपराधिक गतिविधियों एवं उन हत्याओं के बारे में जिन्हें उसके इशारे पर अंजाम दिया गया, उनके बारे में एनआईए को विस्तार से बताया है। गैंगस्टर ने बताया है कि जब उसे भरतपुर, फरीदकोट एवं अन्य जेलों में रखा गया तो उस दौरान उसने राजस्थान के कारोबारियों से बड़ी संख्या में फिरौती की रकम वसूली। ये रकम करोड़ों में थी। रिपोर्टों के अनुसार चंडीगढ़ के 10 क्लब मालिकों, अंबाला के मॉल मालिकों एवं शराब कारोबारियों से भी उसने फिरौती मांगी।

End of Feed