Kota Suicide: 'सॉरी पापा, इस बार भी...'कोटा में एक और छात्र फंदे से लटका, इस साल अब तक 10 मौतें

Kota Student Suicide: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के अहम केंद्र कोटा में एक और छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताते हैं कि वह अपने भांजे के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोटा से एक और स्टूडेंट की आत्महत्या की खबर सामने आई है
  • एक और छात्र फांसी के फंदे से लटक गया, छात्र NEET परीक्षा की तैयारी करता था
  • सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि 'सॉरी पापा, इस बार भी मेरा सलेक्शन नहीं हो पाएगा'

Kota Student Suicide News: राजस्थान के कोटा जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों का अहम केंद्र है वहां से एक और स्टूडेंट की आत्महत्या की खबर सामने आई है वहां एक और छात्र फांसी के फंदे से लटक गया, छात्र नीट परीक्षा की तैयारी करता था। छात्र का शव उसके कमरे में फंसे से लटका हुआ मिला।

kota stiudent suicide

कोटा में एक और स्टूडेंट ने भी किया सुसाइड

मृतक धौलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, छात्र ने सुसाइड नोट में यह कदम उठाने के लिए अपने पिता से माफी मांगी है।पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली तो मौके पर जाकर देखा तो स्टूडेंट ने बेडशीट से फंदा लगा लिया था, उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed