kolkata rape & murder sanjay roy polygraph test: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय (kolkata rape murder accused sanjay roy) का 'पॉलीग्राफ टेस्ट' (polygraph test) कोलकाता की प्रेजीडेंसी जेल में किया जा रहा है जहां वह बंद है। अधिकारियों ने संडे को बताया कि कोलकाता में CBI के कार्यालय में दो ओर लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा, उन्होंने बताया कि शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष समेत चार लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया था।
संजय राय का पॉलीग्राफी टेस्ट
उन्होंने बताया कि दिल्ली की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से 'पॉलीग्राफ' विशेषज्ञों का एक दल जांच करने के लिए कोलकाता गया है।'पॉलीग्राफ टेस्ट' के दौरान व्यक्ति द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ।
ये भी पढ़ें- कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर: आरोपी संजय रॉय के दोस्तों ने बताया उसका "घिनौना सच", देखें ये VIDEO
सीबीआई ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि स्थानीय पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था और जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल से छेड़छाड़ की जा चुकी थी।
इस घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।
