क्राइम

गाजियाबाद में 2 करोड़ की रंगदारी मांग रहा था बसपा का पूर्व विधायक असलम चौधरी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी ने 12 बीघे जमीन का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर वाद दाखिल किया था। 7 जुलाई 2022 को असलम चौधरी अपने बेटे शाहनवाज और तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी

Image

बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार

Photo : IANS

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के एक पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बसपा के पूर्व विधायक का नाम असलम चौधरी है। जिसपर जमीन कब्जा करने और रंगदारी मांगने का आरोप है।

बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी गिरफ्तार

IANS की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। असलम ने 7 सितंबर 2022 को अपने साथियों के साथ फर्जी एग्रीमेंट के जरिए करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। उन्होंने जमीन के मालिक आदिल रजा से कब्जे को छोड़ने के बदले दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उनके खिलाफ 2022 से एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल रहा था।

गैर जमानती वारंट था जारी

प‍िछले साल तीन सितंबर को पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके साथी जुनैद टाटा और जुबेर टाटा के खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

जमीन कब्जा करने की कोशिश

असलम चौधरी ने 12 बीघे जमीन का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर वाद दाखिल किया था। 7 जुलाई 2022 को असलम चौधरी अपने बेटे शाहनवाज और तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इसकी सूचना मिलने पर जमीन के मालिक आदिल राजा ने विरोध किया। असलम चौधरी और उनके बेटे शाहनवाज पर आरोप है कि उन्होंने आदिल राजा और उनके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग भी की। पुलिस के मौके से पहुंचने से पहले असलम चौधरी अपने साथियों के साथ फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। इसके बाद पुलिस आयुक्त में मामले में हस्तक्षेप करते हुए असलम चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article