क्राइम

कोलकाता डॉक्टर रेप एंड मर्डर: आरोपी संजय रॉय के दोस्तों ने बताया उसका "घिनौना सच", देखें ये VIDEO

Kolkata doctor murder accused sanjay rai: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय को लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं।

Image

आरोपी संजय राय के दोस्तों ने बताया उसका "घिनौना सच"

Kolkata doctor rape accused sanjay rai: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज (RG kar Medical College and Hospital) में एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी संजय राय के दोस्तों से 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने खास बातचीत की जिसमें उन्होने संजय रॉय के व्यवहार, उसकी गंदी हरकतों और लड़कियों और महिलाओं को लेकर उसकी घृणित सोच का खुलासा किया है।

कोलकाता केस के आरोपी को लेकर आज उसके दोस्तों ने बड़ा राज खोल दिया है। दरअसल इस घटना के बाद से संजय को लेकर कई सवाल उठ रहे थे उसके बचपन के दोस्तों ने करीब-करीब हर सवालों के जवाब दे दिए हैं।

इस बातचीत के दौरान उसके दोस्तों ने बताया कि वो अजीब किस्म का था वहीं बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले के मुख्य आरोपी और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सहित छह अन्य की पॉलीग्राफ जांच भी 24 अगस्त यानी शनिवार को की जा रही है।

संजय रॉय को खाने में रोटी और मटन दिया गया

बता दें कि संजय रॉय कोलकाता के प्रेसीडेंसी जेल में है जेल के सेल नंबर 21 में उसे रखा गया है, 23 अगस्त की रात उसे खाने में रोटी और मटन दिया गया दरसल जेल मैनुअल के मुताबिक शुक्रवार की शाम को खाने में मटन दिया जाता है ऐसे में संजय रॉय को भी जेल के खाने में रोटी और मटन दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया थानों का घेराव

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन करने के साथ थानों का घेराव किया, नारे लगाए और परिसरों के प्रवेश द्वारों को घंटों अवरुद्ध रखा।उत्तर 24 परगना जिले के घोला में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर स्थानीय पुलिस थाने के बाहर एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने ममता पर राज्य के अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रहने और अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप लगाया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article