क्राइम

मंदिर में थैला ले घुसा और पूजा कर रहे शख्स पर कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ वार, देखिए दिल को दहला देने वाला वीडियो

राजकोट में जैन देरासर में दर्शन के लिए पहुंचे व्यापारी पर 15 सेकंड में 5 बार चाकू से वार किया गया। यह घटना सीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Image

गुजरात के मंदिर में घुसकर चाकू से हमला

KEY HIGHLIGHTS
  • मंदिर के अंदर शख्स पर चाकू से हमला
  • राजकोट के जैन मंदिर की घटना
  • हमला कर आरोपी फरार

राजकोट के जैन देरासर में दर्शन कर रहे एक शख्स पर, पीछे से एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित शख्स बुरी तरह से घायल हो गया, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकार था हमलावार

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पर पीछे से उसी के पूर्व मकान मालिक द्वारा चाकू से हमला किया गया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का पता चलते ही राजकोट ए डिवीजन पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कर जांच शुरू की दी।

15 सेकंड में 5 वार

हरिघवा रोड पर आई हुई अयोध्या सोसायटी में रहते अमित सगपरिया आज सुबह 8 बजे अपनी पत्नी के साथ पंचनाथ प्लॉट में आए हुए दिगंबर जैन देरासर दर्शन के लिए पहुंचे थे, तब भावेश गोल नामक शख्स ने दौड़कर अमित की पत्नी के सामने ही चाकू से 15 सेकंड में 5 वार कर दिए। चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद देरासर में मौजूद लोगों की मदद से गंभीर हालत में अमित को अस्पताल पहुंचाया गया।

पांच साल पहले था किरायेदार

पुलिस की प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आया कि घायल अमित पांच वर्ष पहले आरोपी के मकान में भाड़े पर रहते थे, इसी आरोपी ने अमित पर एक साल पहले भी हमला किया था और दो महीने पहले भी हमला किया था। आज सुबह तीसरी बार मकान मालिक आरोपी ने फिर एक बार चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया।

हमले की वजह पता नहीं

इस मकान मालिक ने आखिरकार अपने पुराने किरायेदार पर तीन बार हमला क्यों किया? यह कारण अब तक सामने नहीं आया है, आरोपी अबी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!