केरल में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार केस में 44 गिरफ्तार, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगी पुलिस

Kerala Teen Mass Rape Update:केरल की एसआईटी ने 18 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के सिलसिले में 44 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। लड़की का आरोप है कि 13 वर्ष की उम्र से 62 लोगों ने उसका शोषण किया है। दो संदिग्ध विदेश में हैं और अधिकारी रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की योजना बना रहे हैं।

Kerala Teen Mass Rape: पथनमथिट्टा केरल के जिले में दलित लड़की के कथित यौन शोषण के मामले की जांच कर रहे केरल पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने इस संबंध में अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।जांच की निगरानी कर रहीं उप महानिरीक्षक (DIG) एस. अजीता बेगम ने बताया कि लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में 30 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और मामलों में नामित 59 आरोपियों में से 44 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kerala Teen Mass Rape Update

प्रतीकात्मक फोटो

अधिकारी ने टीवी चैनल को बताया, 'दो आरोपी फरार हैं और वे फिलहाल विदेश में हैं। हम उनके लिए 'लुकआउट सर्कुलर' जारी करने पर विचार कर रहे हैं। हम 'इंटरपोल' के जरिए उनके लिए 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करने की भी योजना बना रहे हैं।' उन्होंने कहा कि इनके अलावा 13 और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।

End of Feed