Kasganj Murder Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को गांव के एक बंद पड़े भट्ठे के पास ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया। मृतक रतिराम नट के भाई ने इस मामले में अपनी भाभी रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं।
कासगंज में हत्या
तीन दिन से लापता था रतिराम
यह वारदात पटियाली थाना क्षेत्र के भरगेन गांव में हुई। मृतक रतिराम फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव उलियापुर का रहने वाला था। वह कस्बा भरगैन स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। रतिराम मजदूरी के लिए यहां पत्नी और बच्चों के साथ आया था। प्रेमी हनीफ भी भरगैन का ही रहने वाला था। गांव में पत्नी के ससुराल में रह रहा था। रतिराम तीन दिन से लापता था। रतिरात 18 जून की रात से लापता चल रहा था। जिसके बाद उसके भाई ने अरविंद ने शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह रतिराम का शव भट्ठे के पास ट्यूबवेल के हौज में बरामद हुआ।
मृतक के भाई का भाभी पर आरोप
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर एसपी कासगंज अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ पटियाली और फॉरेंसिक टीम पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कासगंज मोर्चरी भेजा गया। मृतक के भाई ने रीना और हनीफ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने बताया गया कि रीना का भरगैन के मुहल्ला नत्थू थोक निवासी हनीफ के साथ पिछले कई सालों से अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। इस वारदात के रीना अपने 6 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। उसके तीन बच्चों की शादी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
