Karni Sena Chief Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में दो शूटर समेत 3 आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 10, 2023, 07:32 AM IST

Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।

Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में उनकी कथित भूमिका के लिए चंडीगढ़ से दो शूटरों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम ने राजस्थान पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में दो कथित हत्यारों, राजस्थान के जयपुर निवासी रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से गिरफ्तार किया। एक अन्य सहयोगी उधम सिंह को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेडी के दो कथित हत्यारों की पहचान की थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 5 लाख रुपए नकद इनाम की घोषणा की थी।

Sukhdev Singh Gogamedi murder case

करनी सेना चीफ हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े हत्या

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को जयपुर में उनके घर के लिविंग रूम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया था जिसमें कथित तौर पर हमलावरों को उन पर गोलियां चलाते हुए दिखाया गया था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए जयपुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने 11 सदस्यीय स्पेशल जांच दल का गठन किया था।

End of Feed