Rapido ड्राइवर की गंदी हरकत! बाइक चलाते हुए ही करने लगा था हस्तमैथुन, फिर कॉल्स से किया परेशान- पीड़िता की आपबीती

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 23, 2023, 10:31 AM IST

Bengaluru Crime News: बकौल पीड़िता, “यात्रा के समय वह मुझे ऐसे इलाके से लेकर आया था, जहां और गाड़ियां नहीं थीं। अचानक से वह एक हाथ से बाइक चलाने लगा और गलत हरकतें (दूसरे हाथ से हस्तमैथुन) करने लगा। मैं इस दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर डर गई थी और इसी वजह से मैंने चुप रहना ही ठीक समझा।"

Bengaluru Crime News: रैपिडो कंपनी के एक बाइक टैक्सी ड्राइवर ने अपनी राइड के दौरान महिला के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। आरोप है कि वह इस दौरान एक हाथ से हस्तमैथुन करने लगा था और एक हाथ से बाइक चला रहा था, जबकि महिला पीछे बैठी हुई थी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को बार-बार मैसेज और कॉल भी करने लगा था।

Bengaluru Crime News

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

यह पूरा मामला दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाटक में टेक सिटी बेंगलुरू का है। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को रैपिडो ड्राइवर यात्रा के बीच में ही हस्तमैथुन करने लगा और उसने इस दौरान उनका यौन शोषण किया। महिला ने इस बाबत अपनी आपबीती माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर भी शेयर की और बताया कि जब वह टाउन हॉल से घर लौट रही थीं तब उनके साथ क्या कुछ हुआ।

End of Feed