इंसान या हैवान? मस्जिद के पास पेड़ से बछड़े को बांध करने लगा था दुष्कर्म! रंगे हाथ धरे जाने के बाद गिरफ्तार

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 2, 2023, 03:42 PM IST

आरोपी की पहचान इम्तियाज हुसैन मियां के रूप में हुई है। वह 24 साल का है। लोगों ने उसे अपराध करते रंगे हाथ दबोचा था। शिकायत के बाद उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

इंसान की सोच भी कभी-कभी हैवान से भी ज्यादा गिर जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स पर गाय के बछड़े के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। रंगे हाथों धरे जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

calf rape

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला दक्षिण भारतीय सूबे कर्नाकट के रायचूर का है। बछड़े के मालिक ने उसे बाकी गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था। इस बीच, आरोपी ने बछड़े को मस्जिद के पास कृषि क्षेत्र में पेड़ से बांध दिया था और गंदा काम करने लगा था।

End of Feed