Kanpur Rape: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर हुक्का बार में नशीली दवा पिलाकर किया रेप, शरीर पर ब्लेड से लिखा दिया नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 08:59 PM IST

Kanpur rape news: कानपुर में रेप की वारदात सामने आई है यहां एक युवक ने लड़की से पहले दोस्ती की फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रेप किया, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कानपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, यहां रहने वाले डाक्टर दंपत्ति की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने रेप किया, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले लड़की को जबरन हुक्का बार में ले जाकर हुक्का पिलाया गया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दरिंदगी की।

kanpur rape

प्रतीकात्मक फोटो

बताया जा रहा है कि एक युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम (Instagram) पर पहले दोस्ती की फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की धमकी देकर रेप किया, इस वारदात में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

End of Feed