जबलपुर : MCA स्टूडेंट की बेरहमी से हत्या, सामने आया दिल दहला देने वाला Video

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो दिन पहले MCA के एक स्टूडेंट की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। एक अन्य स्टूडेंट बुरी तरह से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। अब छात्रों पर हमले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों ने किस तरह से उन पर हमला किया था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने दो छात्रों पर घातक वार कर दिया। करीब आधे दर्जन आपराधिक तत्व इन स्टूडेंट्स पर टूट पड़े और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों के इस हमले में एक स्टूडेंट की जान चली गई। स्टूडेंट्स पर हमले का यह CCTV वीडियो इतना विभत्स है कि हम उसे पब्लिश भी नहीं कर सकते।

Jabalpur Murder

जबलपुर मर्डर की सीसीटीवी फुटेज

छात्रों पर हमले का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी में आरोपित बदमाश मोटरसाइकिल पर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। करीब आधा दर्जन आपराधिक तत्वो ने पीछा करते हुए MCA स्टूडेंट शुभम और उसके दोस्त मानस पर जोरदार हमला किया।

End of Feed