दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, 4 स्तर की सुरक्षा कैसे पार कर गया आरोपी, कैसे मिला पासकोड?

Delhi Crime: पुलिस का मानना ​​है कि परिवार के पूर्व नौकर और अलवर के मूल निवासी राहुल मीणा ने घर के लेआउट, एंट्री कोड और चाबियों के जगह की जानकारी का फायदा उठाते हुए घर में प्रवेश किया।

IRS Officers Daughters Murder Case: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में बुधवार को एक आयकर विभाग (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ कथित बलात्कार और हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। साथ ही घरों में मौजूद महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान लग गया है। तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद आखिर कैसे इस तरह की वारदातें हो रही हैं। इस मामले की जांच में यह बात प्रमुखता से सामने आई है कि कैसे एक पूर्व घरेलू नौकर ने घर की चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को भेद डाला और एक होनहार लड़की को बेरहम से मार डाला।

चप्पे-चप्पे से वाकिफ था राहुल मीणा

पुलिस का मानना है कि परिवार के पूर्व नौकर और राजस्थान के अलवर के मूल निवासी 23 वर्षीय राहुल मीणा ने घर के लेआउट, एंट्री कोड और चाबियों के जगह की जानकारी का फायदा उठाते हुए बुधवार सुबह लड़की के माता-पिता के जिम जाने के बाद घर में प्रवेश किया। उसे घर में चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। सूत्रों के अनुसार, घर में कई सुरक्षा अवरोध हैं, जिनमें हर मंजिल पर ताले लगे प्रवेश द्वार और लिफ्ट का प्रतिबंधित प्रवेश शामिल है। पीड़िता जिस कमरे में थी, उस हिस्से तक पहुंचने के लिए कम से कम चार ताले खोलने पड़े, जिनमें से तीन पासकोड से चलते थे।

End of Feed