Indore: मार्क्सशीट नहीं मिला तो प्रिंसिपल पर ही पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, पहले स्टाफ को मारा था चाकू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2023, 11:00 PM IST

Indore: शाम 4 बजे के आसपास, जब प्रिंसिपल घर लौटने के लिए अपनी कार में सवार होने वाली थीं, तभी आशुतोष श्रीवास्तव ने उन्हें रोका और उनके बीच तीथी बहस हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उसने प्रधानाध्यापिका के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिसमें प्रिंसिपल बुरी तरह से झुलस गईं।

Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला प्रिंसिपल को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। मार्क्सशीट विवाद को लेकर एक पूर्व छात्र ने ही प्रिंसिपल पर पेट्रोल छिड़कर आग लगी दी।

indore principal

इंदौर में प्रिंसिपल को जिंदा जलाया

पुलिस ने क्या कहा

मध्य प्रदेश पुलिस ने कहा है कि इंदौर के एक फार्मेसी कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने मार्कशीट मिलने में देरी को लेकर यह आज अपने प्रिंसिपल को आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि बीएम फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य विमुक्त शर्मा 80 फीसदी तक जल चुकी हैं और उनकी हालत गंभीर है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed