सूरत में दिल्ली के कंझावाला जैसी घटना, कार से बाइक सवार को 12 किलोमीटर तक घसीटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 04:57 PM IST

गुजरात के सूरत में दिल्ली के कंझावाला जैसी घटना सामने आई है। कार चलाने वाले ने बाइक को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को 12 किलोमीटर तक घसीटा। बाइक चालक सागर पाटिल की मौत हो गई।

सूरत: गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में दिल्ली के कंझावाला जैसी घटना सामने आई है। दिल दहला देने वाली घटना में जिले की पलसाना तहसील पिछले बुधवार को कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को 12 किलोमीटर तक घसीटा। इसमें बाइक सवार सागर पाटिल की मौत हो गई। पति के साथ बाइक पर बैठी युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना का खुलासा होने के बाद वीडियो के आधार पर कार को कब्जे में ले लिया है, हालांकि आरोपी कार चालक अभी भी फरार है।

bike incident

दिल्ली के कंझावाला जैसी घटना सूरत में

सूरत जिले के पलसाना तहसील में पिछले बुधवार को एक भयानक हादसा हुआ। जिसमें बाइक चालक सागर पाटिल और उसकी पत्नी निशाना बने। जानकारी के मुताबिक पीछे से आ रही कार ने पहले दंपत्ति की बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद पत्नी अश्विनी रोड पर गिर गई। टक्कर के दौरान पति सागर पाटिल की बॉडी कार में फंस गई। इसके बाद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी।

End of Feed