मध्यप्रदेश में रिश्ता हुआ शर्मसार, भतीजे ने मौसी के साथ किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। भतीजे ने पहले बेहोश कर मौसी के साथ दुष्कर्म किया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में हुई एक खौफनाक हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इस घटना में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करते हुए एक भतीजे ने ना सिर्फ अपनी मौसी को पहले हवस का शिकार बनाया बल्कि गला दबाकर मौत के घाट भी उतार दिया। जब शव को ठिकाने लगाने में आरोपी नाकाम रहा तो शव को घर के ही एक बक्से में छिपा दिया और फरार हो गया।

MAIHAR

मौसी को बनाया हवस का शिकार।

इस घटना का खुलासा करते हुए मैहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले ने न केवल समाज बल्कि पूरे पुलिस अमले को भी हैरान कर दिया। 31 अगस्त को जब सुरेश चौधरी नाम का एक शख्स थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उनकी बहन अनीता चौधरी घर से गायब है। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। जब पुलिस ने अनीता के घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा रोंगटे खड़े करने वाला था।

End of Feed