Banka Crime News: पत्नी की हत्या करके नदी के पास बालू में गाड़ दिया, पति की हैवानियत से पसरा खौफ

बिहार के बांका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को नदी के पास बालू में गाड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पति-पत्नी के बीच का रिश्ता आपकी विश्वास और सम्मान का रिश्ता होता है। लेकिन हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इस विश्वास और सम्मान के रिश्ते को काफी ठेस पहुंची है। कहीं पर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार देती है तो कहीं पर पति अपनी पत्नी की जान ले लेता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका जिले में सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली।

Hand emerging from sand AI

बांका में पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा (फोटो - AI)

बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी शिवचरण दास ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को गांव के किनारे नदी के पास बालू में गाड़ दिया।

End of Feed