हनीमून हॉरर : राजा रघुवंशी का हुआ मर्डर, मेघालय पुलिस ने की पुष्टि, हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा इलाके में लापता हुए दंपति में से युवक का शव मिलने के एक दिन बाद महिला की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एमडीआरएफ) के जवान भी शामिल हो गए हैं। राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव में स्थित एक अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे।

Raja Raghuvanshi : मेघालय पुलिस ने कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की पुष्टि कर दी है। राजा की जिस हथियार से हत्या हुई विशेष जांच टीम ने उसे बरामद कर लिया है। बरामद हथियार 'दाओ' (खुखरी जैसा) है जिसका इस्तेमाल खासी जनजाति कृषि कार्यों के लिए करती है। इस्ट खासी हिल्स जिला पुलिस के प्रमुख ने भी हथियार की बरामदगी की पुष्टि की है। हालांकि, हत्यारों की पहचान होनी अभी बाकी है। रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Raja Raghuvanshi

राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद।

अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद लापता हो गए थे

पुलिस ने बताया कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा इलाके में लापता हुए दंपति में से युवक का शव मिलने के एक दिन बाद महिला की तलाश के लिए चलाये जा रहे अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एमडीआरएफ) के जवान भी शामिल हो गए हैं। राजा रघुवंशी (29) और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव में स्थित एक अतिथि गृह से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। यह गांव उस जगह से 20 किलोमीटर दूर है जहां सोमवार को राजा का शव मिला था। जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 17 बचावकर्मियों का एक दल आज सोहरा में खोज एवं बचाव अभियान में शामिल हुआ।"

End of Feed