मुस्लिम महिला से मोहब्बत का अंजाम मौत, पीट पीट कर हिंदू युवक की हत्या

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 26, 2022, 10:27 PM IST

Nanded Crime news: महाराष्ट्र के नांडेड़ में एक हिंदू युवक की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वो एक मुस्लिम महिला से मोहब्बत करता था। हालांकि पुलिस का इस विषय में कुछ और ही कहना है।

महाराष्ट्र के नांडेड़ में एक हिंदू शख्स स्वप्निल नागेश्वर को पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और वो अब इस दुनिया में नहीं है। मामला 21 नवंबर का है। इस मामले में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्वप्निल को पीटने की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी की मदद से ही आरोपियों को पहचान हुई हालांकि अभी कुछ फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। अब समझने की कोशिश करते हैं कि पूरा मामला क्या है।

crime scene

महाराष्ट्र के नांडेड़ में वारदात

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा

पुलिस के मुताबिक मृतक स्वप्निल नागेश्वर मुस्लिम समाज की एक महिला से मोहब्बत करता था। हालांकि मृतक और महिला की शादी हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पड़ोसी थे और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसकी भनक जब महिला के पक्ष को लगी तो वो आगबबूला हो उठे और मृतक को सबक सिखाने की ठानी। जिन 14 लोगों की गिरप्तारी हुई है पुलिस के अनुसार वे मृतक को बेरहमी से मारने के लिए जिम्मेदार हैं। पुलिस का कहना है कि जो लोग फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

End of Feed