झारखंड में हिंदूवादी नेता की बम मारकर हत्या, तीन हमलावरों की साजिश; इलाके में तनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 09:04 PM IST

झारखंड पुलिस ने हत्याकांड की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।

झारखंड (Jharkhand) में दिनदहाड़े एक हिंदूवादी नेता की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के लिए बम का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हिंदू संगठन गिरिराज सेना के प्रमुख कमल गिरि देव की हत्या कर दी गई। घटना चक्रधरपुर स्थित शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के पास शाम करीब छह बजे हुई। हमलावरों ने बोतल बम से गिरी की हत्या कर दी।

End of Feed