कामोत्तेजक दवा की ओवरडोज लेकर गर्लफ्रेंड के साथ बनाए शारीरिक संबंध, युवती की हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 11:51 AM IST

उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। कामोत्तेजक दवा की वजह से एक युवती की मौत हो गई। मामला यह है कि युवती के प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से पहले कामोत्तेजक दवा की ओवरडोज ली। फिर उसके साथ संबंध बनाए। जिसकी वजह युवती को काफी खून का स्राव हुआ। जिसके चार दिन बाद उसकी मौत हो गई।

कानपुर: कामोत्तेजक दवा की ओवरडोज लेने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके चार दिन बाद 18 वर्षीय प्रेमिका की मौत हो गई। लड़की अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने उसके 25 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार युवक ने एक स्थानीय मेडिकल स्टोर से कामोत्तेजक दवा खरीदी और उसका ओवरडोज ले लिया। उसके बाद उसने प्रेमिका के साथ जबरदस्ती किया। वह लहूलुहान हो गई। जिसकी बाद में मौत हो गई।

couple having sex

कामोत्तेजक दवा की ओवरडोज बनी प्रेमिका की मौत की वजह

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आरोपी राम बरन गौतम को रविवार सुबह उन्नाव के सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की के कथित प्रेमी ने कबूल किया कि जब वह अपने घर पर अकेली थी तो उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। अजगैन इलाके के एक कॉलेज से बीएससी (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही लड़की अपने घर में मृत पाई गई। उसके शरीर पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं थे।

End of Feed