Nuh Gangrape: हरियाणा के नूंह गैंगरेप और डबल मर्डर केस में 4 दोषियों को 'मौत की सजा'

Nuh gangrape Sentenced to Death: हरियाणा की एक सीबीआई अदालत ने 2016 के नूंह गैंगरेप और दोहरे हत्याकांड मामले में चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई है।

KEY HIGHLIGHTS

  • नूंह गैंगरेप और दोहरे हत्याकांड में 4 दोषियों को शनिवार को मौत की सजा
  • यह घटना हरियाणा के नूंह में 24-25 अगस्त 2016 की दरमियानी रात की है
  • आरोपियों ने एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से उनके घर पर गैंगरेप किया

Nuh gangrape Sentenced to Death: हरियाणा के पंचकूला में सीबीआई (CBI) की अदालत ने 2016 के नूंह सामूहिक दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड (Nuh Gangrape & Double Murder) में चार दोषियों को शनिवार को मौत की सजा सुनाई। सीबीआई अदालत ने 10 अप्रैल को हेमत चौहान, अयान चौहान, विनय और जय भगवान को दोहरे हत्याकांड, सामूहिक दुष्कर्म और डकैती की घटना में का दोषी ठहराया। यह घटना हरियाणा के नूंह में 24-25 अगस्त 2016 की दरमियानी रात की है।

Nuh gangrape Sentenced to Death

प्रतीकात्मक फोटो

सीबीआई ने एक बयान में कहा कि अदालत ने दोषियों पर कुल 8.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। आरोपियों ने एक नाबालिग समेत दो महिलाओं से उनके घर पर गैंगरेप किया था और उसके बाद गहने और नकदी लूटी थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

End of Feed