Gangster Marriage:राजस्थान की गैंगस्टर से शादी के लिए हरियाणा का गैंगस्टर छह घंटे की जमानत पर जेल से आएगा बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2024, 11:24 PM IST

राजस्थान के चुरू में 2017 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की करीबी अनुराधा पर राजस्थान और दिल्ली में धन शोधन, अपहरण, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

राजस्थान की गैंगस्टर अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' और हरियाणा के गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की होने वाली शादी चर्चा का विषय बन गई है।दोनों गैंगस्टर करीब चार साल के प्रेम संबंध के बाद 12 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। संदीप शादी के लिए महज छह घंटे की जमानत पर जेल से बाहर आएगा।अदालत ने संदीप को शादी के लिए पैरोल दी है। अनुराधा पहले से जमानत पर है। उनकी शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर 'वायरल' हो गया है।

Gangster KALA JATHERI Marriage

राजस्थान की गैंगस्टर अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' और हरियाणा के गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की होने वाली शादी

संदीप जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है।दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप पर राष्ट्रीय राजधानी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और हथियार अधिनियम के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed